प्राइवेट कोचिंग संघ के पदाधिकारी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी, मई 26 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। शहर के कोचिंग मंडी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सोशल मीडिया पर एक बेहद ही असंवेदनशील और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
घटना का विवरण मामला नगर थाना अंतर्गत पीली कुटी रिंग बांध क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर प्राइवेट कोचिंग संघ के एक पदाधिकारी द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो की सामग्री वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, पीली कुटी रिंग बांध के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान के समीप दबंगई दिखाते हुए पीड़ित व्यक्ति को न केवल लाठी-डंडों और लातों से पीटा गया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर उसके साथ बेहद दुर्व्यवहार भी किया गया। इस घटना का वीडियो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.