चम्पावत, जनवरी 1 -- चम्पावत में प्राइवेट कंपनियों ने सिटरस फल खरीदना बंद कर दिया है। वर्ष 2022 के बाद कंपनियों ने फल खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस वजह से सिटरस फलों की खरीद में प्रतिस्पर्धा भी खत्म हो गई है। इससे किसानों में मायूसी है। चम्पावत में बीते तीन साल से प्राइवेट कंपनियों ने सिटरस फल नहीं खरीदे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्यान विभाग प्राइवेट कंपनियों से फल खरीदने को संपर्क करता था। कंपनियों की ओर से सिटरस फल खरीदने से प्रतिस्पर्धा होती थी। इससे किसानों को फायदा होता था। लेकिन अब प्रतिस्पर्धा नहीं होने से किसानों को फलों की बिक्री से होने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंपनी सी ग्रेड के सिटरस फलों की खरीद करती थी। इधर सरकार भी सिटरस फलों का समर्थन मूल्य बेहद कम तय करती है। जबकि खुले बाजार में फलों के दाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.