बेगुसराय, अप्रैल 25 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा के ईस्टर्न क्षेत्र में नए क्वार्टरों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। करीब 65 साल पूर्व दो हजार रेलवे आवास वाली विशाल कॉलोनी बनवायी गयी थी। एशिया प्रसिद्ध रेलवे यार्ड में हजारों रेलकर्मी कार्यरत थे। यार्ड समाप्ति के बाद यहां कार्यरत रेलकर्मियों को अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया। अब बड़ी संख्या में क्वार्टर जर्जर हो गए हैं। यहां जर्जर और विभाग के द्वारा परित्यक्त घोषित किए गए डबल स्टोरेज के दर्जनों क्वार्टरों को तोड़कर हटाया गया। लोको कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, गंगाब्रिज कॉलोनी, ईस्टर्न रेलवे कॉलोनी में भी परित्यक्त घोषित क्वार्टरों को तोड़ा गया। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे क्वार्टर की स्थिति को देख नए युवा रेलकर्मी अपने परिवार के साथ ऐसे क्वार्टर में रहना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.