प्रयागराज, नवम्बर 18 -- प्रयागराज। नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम के लाइसेंस विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल से पांच लाख 64 हजार रुपये बकाया अनुज्ञप्ति शुल्क वसूला। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश कुमार के निर्देश पर लाइसेंस विभाग ने सोमवार को अस्पताल से बकाया अनुज्ञप्ति शुल्क की वसूली की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अब नगर निगम ने अनुज्ञप्ति शुल्क जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में बकाएदारों के खिलाफ चालान जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.