प्राइवेट अस्पताल में एसडीएम व एसीएमओ ने मारा छापा
कौशाम्बी, जून 6 -- जिला मुख्यालय में संचालित न्यू पूर्णिमा अस्पताल में शनिवार को एसडीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ छापा मारा। इस अस्पताल के संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। अधिकारी हकीकत खंगालने गए थे। बड़ी बात यह रही कि अफसरों के पहुंचने के पहले जिम्मेदार गायब हो चुके थे। न्यू पूर्णिमा अस्पताल अक्सर सुर्खियों में रहता है। अबकी बार इस अस्पताल के संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में पश्चिमशरीरा के अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने परिवार का एक सदस्य एडमिट कराया था। इलाज के दौरान उसकी किडनी बेच ली गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। वह लगातार शिकायत करता रहा, लेकिन जिले के अधिकारी नहीं सुन रहे थे। शासन से शिकायत करते हुए संचालक व उसके परिजनों के भी खिलाफ अभिषेक सिंह ने गंभीर प्रवृत्ति के आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.