मैनपुरी, नवम्बर 16 -- शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नौ वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ गई। हॉस्पिटल संचालक ने बच्चे को रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे के परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक पर गलत उपचार का आरोप लगाया। लेकिन बाद में बिना शिकायत के बाद ही शव वापस गांव ले गए। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम खदरा निवासी संदीप कुमार ने अपने नौ वर्षीय पुत्र सत्यम को रविवार की सुबह पांच बजे शहर के आगरा बाईपास रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार किया गया। लेकिन उसकी हालत और बिगड़ी तो चिकित्सक ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन सत्यम को लेकर एंबुलेंस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.