फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल से मरीज के गायब होने से हड़कंप मच गया। मरीज अस्पताल की आईसीयू से निकलकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। परिजनों को जब मरीज आईसीयू में नहीं मिला तो हंगामा कर दिया और सड़क पर आकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो अस्पताल से मरीज के गायब होने का राज खुला। कैमरे में मरीज आधा किमी की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास देखा गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस के साथ अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मामला उत्तर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल का है। यहां की आईसीयू में मटसेना थाना क्षेत्र के आनंदीपुर करकौली मिश्री का पुरा निवासी गोवर्धन पुत्र जसरान को 10 फरवरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.