बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने किया। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि मंडल के सभी प्राइवेट अस्पतालों सीसीटीवी कैमरे को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। आयुक्त अखिलेश सिंह ने मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करें। यह भी पढ़ें- जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण बैठक में पीएम सूर्यघर, मुख्यमत्री आवास, फैमली आईडी, सेतु निगम...