नई दिल्ली, अगस्त 11 -- प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च कम करने के लिए संसद की स्थायी समिति ने एक अहम सुझाव दिया है। कमेटी का कहना है कि बड़े शहरों में निजी अस्पतालों के कमरों का किराया 3-स्टार होटल के कमरों से कम होना चाहिए। समिति ने सरकार से इस नियम को निजी अस्पतालों के लिए जरूरी बनाने की सिफारिश की है। समिति ने अस्पतालों के बिलों का ब्योरा देखने के बाद यह सुझाव दिया है। उसका कहना है कि कई निजी अस्पतालों में सिर्फ कमरे में रहने के लिए मरीजों से काफी ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। इससे पहले से महंगे इलाज का खर्च और बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Jharkhand Protest LIVE: BJP का चक्काजाम, विधानसभा घेरने पहुंचे ABVP के कायकर्ता समिति के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद कमरे का किराया मरीज के कुल बिल का बड़ा हिस्सा बन जाता है। खासकर बड़े शहरों...