बरेली, मार्च 10 -- बरेली। 25 फरवरी को विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, वार्षिक संस्थागत, पूर्व छात्र, प्राइवेट, स्पेशल परमिशन (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एडिक्शन पर्यावरण विज्ञान) के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी की थी। इसके कुछ दिन बाद होली की छुट्टियां घोषित हो गई, जिसके कारण विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए और कुछ छात्र छुट्टी की वजह से फॉर्म महाविद्यालय में जमा नहीं कर पाए। इसे जमा करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय ने 10 मार्च व महाविद्यालय में जमा करने की 11 मार्च निर्धारित की है। छात्र नेता रवि पंडित ने छात्र हितों में एक बार फिर से तारीख बढ़ाने की विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.