नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के राघवपुर में प्राइमरी स्कूल के दलित छात्र को शिक्षक ने बैट से पीट दिया। छात्र के परिजनों की ओर से प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ स्कूल का घेराव किया। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की गई। बुधवार की सुबह पीड़ित परिजनों के द्वारा विद्यालय पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया गया। इसके बाद परिजनो ने थाने में तहरीर भी दी है। प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में कक्षा एक के दलित छात्र ऋतिक पुत्र रामबरन निवासी गरीब दास का पुरवा मजरे राघवपुर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र के सिर पर बैट से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.