विकासनगर, मार्च 13 -- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश में पांच सालों में 826 प्राइमरी स्कूल बंद होने और सैकड़ों स्कूल बंदी के कगार पर जाने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री और सरकार को जिम्मेदार माना है। उन्होंने सरकार से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। विकासनगर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुनाथ नेगी ने कहा कि सरकार और शिक्षा मंत्री के अदूरदर्शिता की वजह से गरीब अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्राइवेट विद्यालय में दाखिला दिलाना पड़ रहा है। गरीब अभिभावक इतना लाचार हो चुका है कि अपना कर्ज लेकर अपने बच्चों को प्राइवेट विद्यालयों में पढाने को मजबूर है। इस दौरान विजय राम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद थे|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.