लातेहार, मार्च 13 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के ग्राम कुटमू स्थित प्राइमरी स्कूल टंडियाही टोला में पानी की गंभीर समस्या व्याप्त है।इससे मध्याह्न स्कूल की रसोईयों को मध्याह्न भोजन बनाने और बच्चों को अपनी प्यास बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। इसबारे में प्रभारी हेडमास्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल के खराब चापानल को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और पेयजल स्वच्छता के अधिकारियों को करीब तीन माह पूर्व आवेदन दिया गया है।पर खराब चापानल को अबतक ठीक नहीं कराए जाने से स्कूल में पानी की समस्या जस की तस बरकरार है। नतीजतन स्कूल की रसोईया और बच्चे पानी की गंभीर समस्या से जूझने को विवश हैं। इधर गुरुवार को अपनी प्यास बुझाने के लिए स्कूली बच्चों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...