बदायूं, अप्रैल 10 -- प्राथमिक विद्यालय खिरकवारी मानपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश आर्य नायब तहसीलदार बन गये हैं। वह मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के तहसील इगलास के गांव भैया के रहने वाले हैं। मूल पद सहायक अध्यापक से नायब तहसीलदार बनने से शिक्षक जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षक साथी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा पीसीएस 2024 में वेद प्रकाश आर्य इंचार्ज प्रधानाध्यापक खिरकवारी मानपुर द्वारा 130 वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार का पद लिया गया है। वेद प्रकाश को यह कामयाबी मजबूत इरादे, लगन और मेहनत से मिली है। वह नियमित स्कूल में आकर बच्चों को पढ़ाते और छुट्टी के बाद खुद भी पढ़ाई के लिए भरपूर समय देते। यह कामयाबी उनके लिए सेल्फ तैयारी के बल पर मिली है। क्षेत्रीय लोगों ने शिक्षक की सफलता पर खुशी जतायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.