काशीपुर, अप्रैल 23 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। नगर निगम की ओर से संचालित स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्राइमरी स्कूल खड़कपुर देवीपुरा में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने छात्र-छात्राओं को 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से यह भी समझाया गया कि कचरे को अलग-अलग डिब्बों में कैसे सही तरीके से डाला जाता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे यह संदेश अपने घर और समाज तक भी पहुंचा सकें। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.