प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। साउथ मलाका बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी अपने 94वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी कुंडु, सचिव देवेश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष मानिक भट्टाचार्या व वरिष्ठ सदस्य ध्रुव दासगुप्ता ने तीन महीने पहले बैठक कर पूजा पंडाल की थीम 'प्राइमरी स्कूल' रखने का निर्णय लिया था। जिससे कि देश में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया जा सके और उसका संदेश पंडाल के जरिए दिया जाए। प्रयाग संगीत समिति के साउथ मलाका स्थित परिसर में पंडाल का निर्माण कार्य एक महीने से किया जा रहा है। पंडाल 95 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कोलकाता के काली धाम की आकृति जैसा लच्छीपुर बाजार में सज रहा दुर्गा पंडाल जिसे कोलकाता से आए पंद्रह कारीगर बांस और सूती कपड़ों से तैयार कर रहे हैं। ...