नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल की एक शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवाद की शुरुआत आरटीआई (RTI) से सूचना मांगने को लेकर हुई। मंगलवार को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमलाकर शिक्षिका की हत्या कर दी। उनके पति और बेटे-बेटी को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका के पति को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घायल बेटा-बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। बस्ती के कलवारी क्षेत्र स्थित ताहिरपुर गांव की रहने वाली सुधाशंकर यादव की पत्नी सुधा (उम्र 51 वर्ष) गोंडा में एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। दीवाली में वह...