प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा, बीएसए ने एसडीएम से मांगी पैमाइश
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर ब्लाक के अमेठी जदीद गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला एवं जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। डॉ.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय सेवा समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें बताया गया था कि गांव के ही वलीदाद खां ने 23 मार्च 1956, उस्मान खां ने 24 मार्च 1956 को प्राइमरी पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल बनाने के लिए जमीन दान मे दी थी। इसके अलावा गाटा संख्या 354 जो कि राजस्व अभिलेखों में आवादी और नवीन परती के रूप में दर्ज है, को प्राइमरी पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल की इमारत निर्मित कराने के लिए दी गयी थी। परिषदीय विद्यालय इसी में संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.