शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में द्वितीय सत्रीय परीक्षा 24 जनवरी से आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 31 जनवरी के बीच होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का निर्माण प्रधानाध्यापक करेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक करेंगे। परीक्षा संबंधी सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा आयोजन पर होने वाला आवश्यक खर्च विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट ग्रांट से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.