लखनऊ, दिसम्बर 9 -- प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा है। छठवीं से आठवीं में पहली पाली में क्राफ्ट कृषि गृह शिल्प की परीक्षा है। वहीं दूसरी पाली में खेल शारीरिक शिक्षा और स्काउटिंग की परीक्षा है। लिखित परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। लखनऊ में 1619 प्राइमरी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बीसीए की ओर से सभी स्कूलों को परीक्षाएं सुचारु रूप से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्राइमरी स्कूल के तीन हजार से ज्यादा शिक्षक और शिक्षामित्र एक माह से अधिक समय से बीएलओ के काम में लगे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पाई है। वहीं कुछ स्कूलों में अभी तक किताबें भी नहीं पहुंची है। जिन स्कूलों में एक शिक्षक हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.