प्राइमरी से हाई स्कूलों में नामांकन के लिए चला महा अभियान
आरा, अप्रैल 11 -- -कड़ी धूप में भी पोषक क्षेत्र में जमे रहे शिक्षक, शनिवार को 1006 नामांकन ही हुए पीरो, संवाद सूत्र। प्राइमरी से लेकर हाई स्कूलों में नामांकन को लेकर शनिवार को महाअभियान चलाया गया। कड़ी धूप में भी अपने-अपने पोषक क्षेत्र में 224 स्कूलों के शिक्षक जमे रहे। इसके बाद भी महाअभियान में शनिवार को 1006 छात्रों का नामांकन लिया गया। नामांकन पहली से नौवीं कक्षा तक हुआ। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में नामांकन दो अप्रैल से ही शुरू हो गया था, लेकिन अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल लाने के लिए शनिवार का दिन महा अभियान के रूप में तय किया गया था। मालूम हो कि पीरो प्रखंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.