प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- अजगरा/लक्ष्मणपुर, हिंसं। प्राइमरी विद्यालय में कक्ष के भीतर पहुंचे दो बदमाश तमंचा सटाकर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका की चेन खींचने लगे। शिक्षिका ने दिलेरी दिखाई और चेन पकड़कर बदमाशों ने भिड़ गई। इस दौरान चेन टूट गई। बदमाश आधी चेन लूटकर बदमाश भाग निकले, जबकि आधी चेन शिक्षिका के हाथ में रह गई। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर में नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर निवासी शशांक सिंह की पत्नी माया सिंह सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। करीब 11 बजे बाइक से दो बदमाश विद्यालय के अंदर पहुंच गए। वे माया सिंह के कक्ष में पहुंचे और उन्हें तमंचा सटा दिया। वे गले से सोने की चेन छीनने लगे। बदमाशो...