मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोइली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बबलू राम को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर शिक्षक ने बुधवार को रामपुरहरि पुलिस को आवेदन दिया है। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की सुबह 10.44 बजे उनके मोबाइल पर किसी ने ह्वाट्सएप कॉल कर गोली मार देने की धमकी दी है। इससे पहले एक जनवरी की सुबह 11.32 बजे भी धमकी दी गई थी। बताया कि करीब नौ बार धमकी भरी कॉल आ चुकी है। इधर, शिक्षक नेता विवेक कुमार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सनहा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.