देहरादून, जनवरी 31 -- वॉयस ऑफ वॉरियर फाउंडेशन ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को समानता का अधिकार देने समेत अन्य मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। शनिवार को वॉयस ऑफ वॉरियर फाउंडेशन की प्राइड वॉक की शुरुआत परेड ग्राउंड से शुरू से हुई। प्राइड वॉक की शुरुआत तिरंगा लहराकर व ढोल नगाड़ों पर प्रस्तुति के साथ की गई। प्राइड वॉक कनक चौक से →नैनी बेकरी, सर्वे चौक, तिब्बत मार्केट, लैंसडोन चौक होते हुए परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। एलजीबीटीक्यू समुदाय ने प्रेम व समानता का व्यवहार करने की अपील की। वह आजादी के नारे व देशभक्ति रंग में झूमते नजर आए। फाउंडेशन की सचिव ओसिन सरकार ने बताया कि प्राइड वॉक का उद्देश्य समाज में ट्रांसजेंडर के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है और गलत धारणा को दूर करना है। कार्यक्रम में समानता के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। प्राइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.