बरेली, अक्टूबर 7 -- आंवला। नगर के भरतजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में अपना परचम लहराया है। पीलीभीत के पूरनपुर में आयोजित प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में माडल प्रस्तुत किए। रासायन प्रयोग में प्रशंसा पाराशरी ने पहला, नवाचार प्रदर्शन में माही कश्यप ने तीसरा, खाद्य संसाधन में अनुष्का शर्मा ने तीसरा, सेंसर बेस्ड माडल में आर्यन शाक्य ने दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और नगर का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य गिरीश कुमार प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा से सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी विजयी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- प्रांतीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा सपना वर्मा ने जलवायु परिवर्तन एवं मानव ...