प्रांतीय हिंदी-संस्कृत समूह गान में जीजीपीएस चास प्रथम
बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल चास ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रांत स्तरीय हिंदी व संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सेक्टर-5 स्थित आशालता केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की सात टीमों ने हिस्सा लिया। जीजीपीएस चास के विद्यार्थियों ने सुर, ताल और सामूहिक गायन की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में कषिका, सिद्धि, रोनित, आयुष्मान, आयुश्री आनंद, अरप्रीत, संस्कार, आयुष और कुणाल ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को संगीत शिक्षक रंजीत कुमार व अभिषेक तथा स्काउट शिक्षिकाओं ज्योति झा, अजीता और सुनयना का मार्गदर्शन मिला। यह भी पढ़ें- राष्ट्रभक्ति के सुरों से गूंजा आशालता, जीजीपीएस चास ने जीता प्रथम स्थान जीजीईएस अध्यक्ष तरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.