प्रांतीय सम्मेलन में 450 उत्कृष्ट और 30 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित
प्रयागराज, अप्रैल 5 -- बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का तीसरा प्रांतीय सम्मेलन रविवार को अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 450 उत्कृष्ट और 30 सेवानिवृत्त शिक्षकों को गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मान सिंह ने कहा कि पहले समाज में विचारधारा को महत्व दिया जाता था, लेकिन आज धन को प्राथमिकता मिल रही है। बिना मजबूत संगठन के लक्ष्य हासिल नहीं हो सकते। कहा कि सरकार शिक्षक समाज को गुमराह कर रही है, जबकि संगठन शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहा है। विशिष्ट अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शिक्षकों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। एसोसिएशन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.