पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) पलामू इकाई की बैठक जिला सचिव नुदरत नवाज के आवास पर हुई। बैठक में 25-26 जुलाई को रामगढ़ जिले के रजरप्पा में होने वाले प्रलेस के झारखंड प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों और पलामू जिला सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले रजरप्पा में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भाग लिया जाएगा। उसके बाद पलामू जिला सम्मेलन आयोजित होगा। साथ ही प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पलामू इकाई के नौ प्रतिनिधियों का चयन किया गया। प्रांतीय सम्मेलन के लिए चयनित प्रतिनिधियों में जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, जिला सचिव नुदरत नवाज, सह-सचिव प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ शायर डॉ मकबूल मंजर, डॉ इंतखाब असर, घनश्याम कुमार, प्रेम कुमार तथा गोविंद प्रसाद शामिल हैं। यह भी...