धनबाद, सितम्बर 9 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रांतीय वैदिक गणित एवं विज्ञान मेला में चयनित एवं सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रांतीय गणित मेले में कुम्हारटोली के बाल वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शनसम्मानित छात्र-छात्राएं गिरिडीह में आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेला के बाल वर्ग प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया प्रतीक रवानी, सात्विक वर्धन एवं अनुराग कश्यप, तरुण वर्ग गणित प्रयोग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया वीर अनुज तथा शिशु वर्ग गणित प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहन फलक पांडे को सम्मानित किया गया। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हार टोली, हजारीबाग में आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला के तरुण वर्ग भौतिकी प्रयोग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वा...