प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता दो सौ छात्र छात्राएं हुए शामिल
हाथरस, सितम्बर 16 -- हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता 2026-27 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के 12 जिलों से आए दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, पत्र वाचन एवं गणित प्रयोग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य तथा योद्धा बन गई मैं जैसे साहसिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम राठी, अध्यक्ष विद्या मंदिर होडिल सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा संयोजक पश्चिम उत्तर प्रदेश अशोक शर्मा, कार्यक्रम मुख्य वक्ता एवं विद्या मंदिर ब्रज प्रदेश प्रकाशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.