प्रांतीय विज्ञान प्रदर्श में सक्षम ने हासिल किया तृतीय स्थान
लोहरदगा, सितम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। शहर के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के किशोर वर्ग के छात्र सक्षम कुमार ने प्रांत स्तरीय विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ लोहरदगा जिले का भी गौरव बढ़ा है। विद्यालय परिवार ने सक्षम को सम्मानित किया। सक्षम की इस उपलब्धि पर गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा सहित समस्त आचार्यगण ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.