प्रांतीय विज्ञान एवं गणित मेला का ओवरऑल चैंपियन बना राजकमल
धनबाद, सितम्बर 9 -- विद्या विकास समिति झारखंड रांची के तत्वावधान में हजारीबाग एवं गिरिडीह में आयोजित विज्ञान एवं गणित मेला में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार ओवरऑल चैंपियन बना। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने विजेताओं को सुबह की प्रार्थना सभा में पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से आंतरिक ऊर्जा जागृत होती है। विज्ञान एवं गणित दोनों में सर्वाधिक पदक प्राप्त करनेवाला यह विद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना। विजयी प्रतिभागी रामगढ़ में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होनेवाले क्षेत्रीय विज्ञान एवं गणित मेला में भाग लेंगे। विज्ञान एवं गणित मेला में टीम का नेतृत्व शिक्षक विनय कुमार सिंह, अजय किशोर झा, सीमा कुमारी सिंह ,बबीता सिंह, दिलीप कुमार दास, ओम कुमार पांडेय ने किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.