फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- कायमगंज, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग की कानपुर बुंदेलखंड प्रांत की प्रांतीय टोली एवं ट्रस्ट की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान दायित्वधारी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन में जिला, विभाग एवं प्रांत स्तर पर दायित्व परिवर्तन तथा नए दायित्वों की घोषणा की गई। ट्रस्ट के मंत्री केडी शुक्ला ने ट्रस्ट का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में पूरे वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर भी तैयार किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गोविज्ञान परीक्षा प्रमुख एवं कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख पूरन सिंह, क्षेत्र गौशाला संपर्क प्रमुख जितेंद्र पांडे, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र महेश्वरी तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्...