बोकारो, मई 16 -- दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा में आगामी 21 मई से दो दिवसीय प्रांतीय कबड्डी खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का आयोजन किया जायेगा। इसके निमित्त विद्यालय स्तर पर संबंधित तैयारी चल रही है। झारखंड प्रांत के विभिन्न खिलाड़ी बहने विद्यालय में आएंगी और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति, आचार्य दीदी जी एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से आगामी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...