बोकारो, मई 21 -- पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में 37वां प्रांतीय कबड्डी खो-खो प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के निमित्त तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, विद्यालय के सचिव ऋषिकांत तिवारी, उपाध्यक्ष राजकुमार महथा, पूर्व आचार्य विभूति प्रसाद राय व वरिष्ठ आचार्य विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रांत के 500 से अधिक खिलाड़ी बहनें, संरक्षक आचार्य शारीरिक आचार्य भाग लेंगे। खेलकूद के आयोजन के निमित्त विद्यालय परिवार पूर्ण रूप से तैयार है। खिलाड़ी बहनों को आवास, खेलकूद का मैदान, जल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि की पूर्ण रूपेण व्यवस्था हो चुकी है। उद्घाटन 21 मई को होगा एवं 22 मई को समापन होगा। यह भी पढ़ें- प्रांतीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में 9डी स्कूल...