हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज की संस्तुति पर ये नियुक्तियां की गई हैं।रजत माहेश्वरी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीमताल के राजेश सांगुड़ी और खैरना के पूर्व प्रधान प्रेम नाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, भीमताल के गोपाल भट्ट, खैरना के बिशन जंतवाल, पतलोट के कमल रूवाली और विक्की संधू को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। रोहित साह, अंकित ऐरी, शेर सिंह और कुमुद पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर निगम पार्षद राजेंद्र जीना, पूर्व पार्षद नीरज बगड़वाल, परख सचदेवा और भीमताल के कुलदीप बोरा को विशेष आम...