हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन को मजबूती देते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश सचिव शैलेश साह ने भवाली के ज्ञान बिष्ट को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव जोशी को जिला संगठन मंत्री, गोधन बर्गली व महेंद्र बिष्ट को जिला सचिव और पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी को जिला संरक्षक मनोनीत किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि भवाली पर्यटन का केंद्र है। यहां के व्यापारियों को साथ लेकर संगठन व्यापारियों के हक की आवाज बुलंद करेगा। डॉ. रमेश पांडे और देवेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने नियुक्तियों पर खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...