रुडकी, अप्रैल 26 -- रुड़की, संवाददाता। प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक रविवार को रुड़की के एक होटल में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुभाष कोहली ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा और रुड़की संगठन के महामंत्री सुशील गुलाटी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सदस्यों ने अपनी समस्याएं प्रांतीय पदाधिकारियों के सामने रखीं। पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया और अगली प्रांतीय बैठक कुमाऊं मंडल के काशीपुर में आयोजित करने की जानकारी दी। सदस्यों ने ऑनलाइन शॉपिंग से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कंपनियों द्वारा बिना सूचना नए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करने जैसी समस्याएं उठाईं, जिन्हें उन्होंने नियमों के विपरीत बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.