प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की बैठक एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र के सभागार में आयोजित की गयी। इस अवसर पर पीएमएस एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सिंह के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 10 अगस्त चलेगी। 11 अगस्त को नाम वापसी के बाद 16 अगस्त को चुनाव संपन्न होगा। चुनाव आठ पदों के लिए होगा, जिसमें अध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष महिला एक, उपाध्यक्ष सामान्य पुरुष-दो, सचिव, वित्त सचिव, संपादक, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के एक-एक पदों के लिए मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...