बागपत, जून 29 -- बागपत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद बागपत आए डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह का सीएमओ कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रहे। उनकी उपस्थित में जिलेभर से आए डॉक्टरों ने उनका फूल माला, पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की एकजुटता की वजह से उन्हें यह जीत मिली है। उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, सीएमएस डॉ. अनुराग कुमार वाष्र्णेय, एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रोबिन चौधरी, डॉ. विशाल राणा, डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपक देओल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...