प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने डा. प्रदीप
गौरीगंज, अगस्त 4 -- अमेठी। मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन सीएमओ डा. अंशुमान सिंह की देखरेख में किया गया। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें डा. प्रदीप तिवारी को संघ का जिलाध्यक्ष, डा. राजीव सौरभ सचिव, डा. संध्या सिंह चौहान उपाध्यक्ष महिला, डा. अपनीश चन्द्रा उपाध्यक्ष सामान्य, डा. शैलेश कुमार गुप्ता वित्त सचिव, डा. पीताम्बर कनौजिया सम्पादक व डा. आलोक मिश्र कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित हुए। सीएमओ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व चिकित्सकों के हितों के संरक्षण के लिए काम करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: डॉ. एके दीक्षित पीएमएस संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.