शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- शाहजहांपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा शाहजहांपुर की नई कार्यकारिणी के गठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। निर्णय के अनुसार 16 जुलाई से 15 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन 22 अगस्त तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मतदान कर नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। संघ के सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और निर्वाचन आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...