सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ. मुकेश कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने डॉ. कपिल देव को 27 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश कुमार को 56, डॉ. कपिल देव को 29 और डॉ. गजेंद्र सिंह को एक मत मिला। चुनाव में कुल 95 मतपत्र जारी हुए थे, जिनमें 86 का प्रयोग किया गया और नौ मतपत्र शेष रहे। सचिव पद पर डॉ. कुणाल जैन ने डॉ. बिरेंद्र भट्ट को 48 मतों से पराजित किया। डॉ. कुणाल जैन को 67 और डॉ. बिरेंद्र भट्ट को 19 मत मिले। वित्त सचिव पद पर डॉ. आशीष कुमार 48 मत लेकर विजयी हुए, जबकि डॉ. विजेंद्र सिंह को 32 मत मिले। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डॉ. राजेश्वर अध्यक्ष, डॉ. अमित बने सचिव डॉ. आशीष कुमार ने 16 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर डॉ. मनु तनेजा, उपाध्यक्ष सामान्य पद ...