बुलंदशहर, जनवरी 5 -- सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, बुलंदशहर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया गया तथा आगामी शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुनील कुमार सिंह, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डा विकास राय का संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा मनोज कुमार ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सक सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम अग्रणी जिलों में शामिल हो सके।बैठक में चिकित्सकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की । विशेष रूप से पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.