शामली, अगस्त 23 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नई कार्यकारणी को पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारणी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। गत शनिवार देर शाम शहर के कैराना रोड स्थित एक होटल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह, सीएमओ डा. तृतीय कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारणी अध्यक्ष डा. रामनिवास, सचिव डा. विजेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष डा. प्रवीन त्यागी, डा. शेलेन्द्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष डा. सचिन मलिक, कार्यकारणी सदस्य डा. उपकार मलिक को शपथ ग्रहण कराई। इसके ब...