बदायूं, सितम्बर 5 -- शहर के एक रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बागपत से पधारे केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा एवं अन्य को शपथ दिलाई केंद्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने उपाध्यक्ष डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. मोहम्मद तहसीन, महिला उपाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गंगवार, सचिव डॉ. मोहित यादव, वित्त सचिव डॉ. शिव मोहन कमल, संपादक डॉ. अवधेश राठौर, शाखा बदायूं से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजवीर गंगवार को संघ संविधान के अनुसार कर्मठता एवं समर्पण की भावना से ओत-प्रोत शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारिणी को अतिथियों एवं शाखा के चिकित्सकों द्वारा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर बधाई एवं शुभकामना...