प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष बने डॉ. अमित
कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) कानपुर नगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गैंजेस क्लब में हुआ। समारोह में संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों संग कानपुर मंडल के वरिष्ठ चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर ने अध्यक्ष व डॉ. संगम सिंह सचान ने सचिव पद की शपथ ली। इसके अलावा डॉ. दीपमाला चक ने महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अनुज दीक्षित, डॉ. नीरज सचान ने उपाध्यक्ष, डॉ. मुन्नालाल विश्वकर्मा ने वित्त सचिव, डॉ. शेख हसनैन ने केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने शपथ ली। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. शरद वैश्य, डॉ. जगमोहन, डॉ. यशोवर्धन सिंह, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.