प्रयागराज, जून 22 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए प्रदेश स्तर पर हो रहे चुनाव के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय में संघ के जुड़े डॉक्टरों ने मतदान किया। बेली अस्पताल, कॉल्विन अस्पताल, डफरिन, टीबी अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी में कार्यरत स्थायी चिकित्सकों ने मतदान में भाग लिया। केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव पद के प्रत्याशी व डफरिन अस्पताल में कार्यरत डॉ. ज्ञान चंद्र पटेल ने बताया कि 147 के सापेक्ष 116 डॉक्टरों ने मतदान में भाग लिया। मतों की गणना 26 जून का लखनऊ में होगी। प्रदेश के चुनाव परिणाम के साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संघ के चुनाव में डाक्टरों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चुने जांएगे। डॉ. पट...