प्रांतीय गणित मेले में कुम्हारटोली के बाल वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा 5 एवं 6 सितंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह में आयोजित प्रांतीय गणित मेला 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शिशु वर्ग प्रश्न मंच में द्वितीय, शिशु वर्ग प्रयोग में प्रथम, किशोर वर्ग प्रश्न मंच में प्रथम, तरुण वर्ग प्रश्न मंच में द्वितीय तथा बाल वर्ग प्रदर्श में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय की वंदना सभा में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी क्षेत्रीय विज्ञान मेले में भी सफलता की शुभकामनाएं दीं। मौके पर वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।हजारीबाग पी4-पदक एवं ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.