लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा बोकारो में आयोजित 37वें प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे झारखंड में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बाल वर्ग और अंडर-17 किशोर वर्ग दोनों में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और शील्ड अपने नाम किया। पूरे प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन और दबदबा देखने को मिला। इसी क्रम में बागेश्वरी पांडे शिशु विद्या मंदिर, देवनगर दुग्दा बोकारो में आयोजित छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 बाल वर्ग की छात्राओं ने प्रथम स्थान और किशोर वर्ग की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यालय की इस ऐत...